मुजफ्फर नगर, मई 22 -- मुजफ्फरनगर भगवान परशुराम की प्रतिमा को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से स्वीकृति की मोहर लग गई है। शासन ने पालिका को अपनी आय से भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में विशेष सचिव उमा द्विवेदी ने डीएम को पत्र भी भेजा है।पिछले दिनों नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के द्वारा पालिका परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रतिमा लगाने के लिए बोर्ड में करीब 50 लाख का बजट रखा गया था। नगर पालिका के द्वारा उक्त प्रस्ताव शासन को भेजा गया। शासन स्तर पर इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग गई है। इस संबंध में विशेष सचिव उमा द्विवेदी ने डीएम को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर सदर के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के प्रांगण में भगवान परशु...