गाज़ियाबाद, जून 3 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को नोटिस दिया है। उन्होंने बुधवार शाम को होने वाली बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने का आरोप लगाकर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- ईओ ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षणअधिकारियों के अनुपस्थिति नगर पालिका अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े चार बजे बैठक होनी थी। इसके बारे में सभी अधिकारियों को फोन पर सूचना दे दी थी। वह तय समय पर पालिका कार्यालय पहुंचीं तो अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक दिव्यकांत अग्रवाल, जलकल विभाग के अवर अभियंता नवनीत गुप्ता और कर निरीक्षक दीक्षा चौहान कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। अधिकारियों के न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।नोटिस जारी उन्होंने कहा कि संपत्ति कर वसूली,...