पटना, फरवरी 18 -- विधानसभा में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों का मासिक भत्ता बढ़ाने पर राज्य सरकार विचार करेगी। वे बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के ध्यानाकर्षण का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि पार्षदों का भत्ता बढ़ाने का अभी कोई मामला सरकार के पास विचाराधीन नहीं है पर आगे इस पर विचार होगा। इससे पहले तारकिशोर प्रसाद ने ध्यानाकर्षण के जरिये मांग की थी कि पंचायती राज के प्रतिनिधियों की तर्ज पर नगर निकायों के निर्वाचित वार्ड पार्षदों को भी नियत भत्ता में सम्मानजनक वृद्धि की जाये। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगर निगम के 2500, नगर परिषद के 1500 और नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों को 1000 रुपये नियत मासिक भत्ता दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2015-16 से इस भत्ते में वृद्धि ...