नगर पर्षद की टीम ने वार्ड 11 का किया निरीक्षण
लोहरदगा, अप्रैल 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर नवगठित नगर परिषद बोर्ड सक्रिय नजर आया है। नगर पर्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड के पार्षदों ने संयुक्त रूप से वार्ड क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वार्ड 11 के राहत नगर और कुरैशी मुहल्ला पहुंचकर सड़क, नाली, पेयजल, जलमीनार समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच की। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से प्रतिनिधियों को अवगत कराया। वार्डवासियों ने टूटी सड़कों, जाम नालियों, पानी की अनियमित आपूर्ति और जलमीनार की उपयोगिता को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- नगर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.