लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को ले जुलूस और सभा का आयोजन किया। पुराना नगर पालिका कार्यालय से निकली रैली नया नगर परिषद कार्यालय पहुंची। जहां महात्मा गांधी चबूतरा के पास सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष सह राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों की प्रासंगिकता और जुलूस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला。

कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति में महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने श्री श्याम एसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। इसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव के साथ शिष्टमंडल क...