लोहरदगा, मार्च 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर पर्षद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल उरांव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान रघुवर दास ने अनिल उरांव को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान नगर पर्षद क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहरी क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था तथा कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई, ताकि शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाल्मीकि सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.