नगर परिषद से 8 करोड़ की योजनाओं की निकली निविदा
बिहारशरीफ, मई 31 -- शहर में सड़क, नाला, जल निकासी पर खर्च होंगे रुपये हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आठ करोड़ रुपये की लागत से विकास के काम किये जाएंगे। इन योजनाओं के लिए निविदा निकाली गयी है। ये रुपये वार्डों में सड़क, नाला, जल निकासी व अन्य सुविधाओं को विकसित करने में खर्च किये जाएंगे। मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने बताया कि विकास कार्यों के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए निविदा प्रकाशित कर दी गई है। निविदा प्रक्रिया के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उद्देश्य है कि नगर परिषद के प्रत्येक वार्ड में काम हो और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिले। हिलसा में शहरी सुविधाएं विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। (हिलसा से मनीष कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.