रामगढ़, मार्च 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को नगर परिषद रामगढ़ के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने नगर परिषद रामगढ़ की नव निर्वाचित अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी को शपथ दिलाया। इसके बाद सभी 32 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। साथ ही नगर परिषद रामगढ़ अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया शुरु किया गया। इसमें वार्ड 4 से अरुण कुशवाहा, वार्ड 17 से रंधीर गुप्ता और वार्ड 24 से प्रतिभा शरण ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद अरुण कुशवाहा ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन, स्क्रुटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वोटिंग शुरु हुई। मतगणना के दौरान सभी 32 वार्ड पार्षदों के मत वैध पाए गए। जिसमें वार्ड 17 के रंधीर गुप्ता ने सर्वाधिक 17 मत प्राप्त कर...