नगर परिषद में स्थाई सफाई कर्मियों का टोटा, कार्य में परेशान
साहिबगंज, जून 30 -- साहिबगंज। नगर परिषद में सफाई कर्मियों की कमी से शहर के सफाई कार्य प्रभावित हो रहे हंै। शहर के 28 वार्ड के लिए जरुरत के मुताबिक सफाई कर्मी नहीं हैं। दरअसल, करीब दो दशक से अधिक समय से नगर परिषद में स्थायी सफाई कर्मियों की बहाली नहीं हुई है। साल दर साल कर्मियों के सेवानिवृत्त हो जाने से सफाई कार्य में परेशानी हो रही है। वर्तमान में नगर परिषद अस्थायी या फिर दैनिक मानदेय पर कर्मियों को रख कर सफाई कार्य कराया जाता है। पर्व-त्योहार के मौके पर नगर परिषद कुछ अतिरिक्त सफाई कर्मी को रख कर शहर की सफाई व्यवस्था चलाती है। जानकारी के अनुसार, अभी नगर परिषद में सफाई कर्मी सिर्फ सात हैं। इनमें से भी अधिकतर महिला झाड़ूदार हैं। पुरूष सफाई कर्मी स्थायी तीन है। इस कारण शहर के सभी वार्ड में सफाई कार्य नियमित रखने को लेकर अस्थायी या दैनिक सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.