भागलपुर, मई 1 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मंगलवार को हुई हत्या पर नगर परिषद कार्यालय के प्रधान राजीव रंजन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को नप सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। प्रधान लिपिक राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी एक जिम्मेदार, विनम्र एवं ईमानदार अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरा नगर परिषद परिवार गहरे दुख में हैं। मौके पर मौजूद नप कर्मियों ने परमात्मा से कामना की कि दिवंगत के परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही उक्त घटना के दौरान अपराधियों की गोलियों से घायल नगर परिषद के सभापति राज कुमार गुड्डू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए प्रार्थना सभा भी की गई। यह भी पढ़ें- नगर परिषद के ईओ की हत्या पर परसा नगर पंचायत कार्यालय में मनाया श...