नगर परिषद में इन पैनल संवेदकों का चयन टला
औरंगाबाद, जून 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद दाउदनगर में एक लाख रुपये तक की लागत वाले अति आवश्यक कार्यों के लिए इन पैनल संवेदकों का चयन शनिवार को होना था, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। चयन नहीं होने से संवेदकों में मायूसी देखी गई। जानकारी के अनुसार सरकार के निर्देश पर नगर परिषद में 10 इन पैनल संवेदकों का निबंधन किया जाना है। चयनित संवेदकों के माध्यम से वार्डों में एक लाख रुपये तक के अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण कार्य सरकार द्वारा निर्धारित दर पर कराए जाएंगे। इसके लिए कुल 12 संवेदकों ने निविदा डाली है। बताया गया कि बिहार सरकार द्वारा 19 मई को जारी पत्र के अनुसार एक माह के भीतर इन पैनल संवेदकों का चयन किया जाना है। इसी के तहत 20 जून की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.