पाकुड़, अप्रैल 29 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष शबरी पाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न वार्डों के पार्षदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों में वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 08 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 16 से मो. रियाज अंसारी और वार्ड नंबर 14 से मो. मुस्ताक अंसारी उर्फ़ राजा शामिल हैं। बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नगर के विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई। यह भी पढ़ें- नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बजट व व्यवस्था सुधार पर मंथन- पेज-5 लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...