सिमडेगा, अप्रैल 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। निकाय चुनाव के बाद गुरुवार को पहली बार नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें सिमडेगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने की। बोर्ड की पहली बैठक में नगर परिषद के विभिन्न वार्डों से मिले कार्य प्रस्ताओं पर चर्चा करते हुए इन कार्यों के क्रियान्वय को लेकर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के वस्तु स्थिति पर चर्चा करते हुए कमियों को दूर करने की बात कही गई। शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्याओं पर चर्चा करते हुए ड्राई जोन वाले क्षेत्रो में टैंकर से जलापूर्ति करने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- निगम के कार्य एवं कार्य प्रणाली में जल्द दिखेगा बदलाव:- महापौर इसके साथ शहरी क्षेत्र के सभी खराब चापकलों को दुरुस्त क...