कोडरमा, दिसम्बर 9 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद कई पुराने बकायेदारों होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 1500 बकाया होल्डिंग धारकों को लंबे समय से होल्डिंग जमा नहीं करने को नोटिस भेजा गया है। उक्त जानकारी नगर परिषद के सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नोटिस भेजने के अधिकतम एक माह तक राशि जमा नहीं करने पर नगर परिषद ऐसे बकायेदारों का बैंक खाता फ्रीज करने को लेकर कार्रवाई की जायेगी। बता दे कि यह नोटिस ऐसे बकायेदारों को भेजा गया है, जो दो-तीन साल से अपना होल्डिंग जमा नहीं किया गया है। इसमें कई कॉमर्शियल बकायेदार हैं, जिस पर 2 से 7 लाख रुपए तक का बकाया हैं। इसमें ओम नम: शिवाय काम्पलेक्स, गझंडी रोड स्थित सिमेंट डंप(रजनी बाला), प्रदीप गुप्ता व प्रवीण गुप्ता फैक्टरी आदि शामिल...