जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद 21 मार्च से पहले होल्डिंग ट्रेडिंग और वॉटर टैक्स में बकाया राशि वसूलने में जुटा है। इससे कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार पासवान के आदेश पर लगातार बकायेदार को नोटिस भेजा जा रहा है। बकाया टैक्सी सुनने के मुद्दे पर नगर परिषद के पदाधिकारी ने कर्मचारियों के साथ राजस्व की संख्या को लेकर बैठक भी किया। बताया जाता है कि नगर परिषद से 18 लोगों को नोटिस देकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है जबकि अन्य बकायेदार के घर-घर घूम कर नगर परिषद के कर्मचारी टैक्स वसूलने में जुटे हैं। नगर परिषद के राजस्व में वृद्धि को लेकर अन्य कई उपाय किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...