मधुबनी, अप्रैल 1 -- झंझारपुर। शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर परिषद ने नई पहल करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह व्यवस्था बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के आलोक में लागू की गई है। विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार द्वारा जारी पत्र के आधार पर झंझारपुर नगर परिषद ने हेल्पलाइन नंबर 06273- 296094 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल कर आम लोग अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकते हैं। इस सुविधा की शुरुआत बुधवार से विधिवत कर दी गई है। शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निपटारे के लिए आंतरिक मॉनिटरिंग व्यवस्था भी विकसित की गई है। कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, लावारिस पशुओं के निस्तारण, जलजमाव, नल-जल योजना सहित अन्य शहरी समस्याओं से सं...