सिमडेगा, फरवरी 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सिमडेगा नगर परिषद चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस हो गई है। चुनाव के मद्देनजर शहर के इंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट बनवाए गए हैं। जहां 24 घंटे पुलिस बल और मैजिस्ट्रेट तैनात हैं। इन चेकपोस्टों पर शहर में इंट्री करने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति पैसे, हथियार या नशीली वस्तु आदि लेकर शहर में प्रवेश ना कर सके। इसके अलावे फ्लाइंग टीम भी लगातार नजर बनाए हुई और सभी सूचनाओं का सत्यापन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...