चतरा, फरवरी 4 -- चतरा संवाददाता। नगर परिषद (आम) निर्वाचन-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास उपस्थित रहे। बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मीडिया कोषांग, मतपत्र कोषांग सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.