सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। देर शाम तक हुए मतगणना के बाद सभी 20 वार्डों के पार्षद पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। जबकि अध्यक्ष पद के लिए प्रथम एवं द्वितीय प्रत्याशी के बीच जीत का अंतर मात्र 158 मतों का होने के कारण रिकाउंटिंग की जा रही है। जिला निवार्चन पदाधिकारी सह डीसी कंचन सिंह ने बताया कि लगभग 1500 मतपत्र रिजेक्ट हुए हैं। जिस पर प्रत्याशियों के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। इसलिए अध्यक्ष पद के मतपत्रों की रिकाउंटिंग की जा रही है। इधर देर रात करीब आठ बजे से अध्यक्ष पद के लिए रिकाउंटिंग की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। जिसका रिजल्ट देर रात में आने की संभावना है। इधर वार्ड पार्षद इस बार का चुनाव महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन...