चाईबासा, मई 11 -- चाईबासा। नगर परिषद चाईबासा के वार्ड संख्या 1 के पुलहातु लाइब्रेरी में शिविर लगाया गया। यह शिविर सदर अंचल कार्यालय चाईबासा और नगर परिषद चाईबासा के सहयोग आयोजित की गई। शिविर में नप क्षेत्र के सभी वार्ड में के राजस्व, जाति/ आय/ आवासीय प्रमाण पत्र, भू लगन, पंजी 2, नामांतरण, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, पारिवारिक लाभ, आपदा आदि संबंधित मामलो को लिया गया जिसे निष्पादन भी किया गया। शिविर में मुख्य रूप से चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, वार्ड पार्षद सुनीता खलखो , सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, अंचल-ब्लॉक के कर्मचारी और नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के टीमों द्वारा बीपी शुगर जांच कर दवाई वितरण किया गया। इस शिविर में वार्ड नंबर 1 के लाभुकों ने बढ़ चढ़कर हिस्...