बक्सर, मार्च 20 -- डुमरांव। नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य सड़क से लेकर संपर्क सड़क की स्थिति काफी खराब है। जर्जर सड़क होने के कारण वाहनों के आने-जाने और तेज हवा के कारण धूल उड़ते रहते हैं, जो स्वास्थ्य के लिये काफी हानिकारक हैं। वायु प्रदूषण को देखते हुए नप ने जल-जीवन हरियाली के तहत पेड़ लगाने और और सड़क पर पानी का छिड़का शुरू कर दिया है। इस संबंध में प्रधान सहयाक दुर्गेश सिंह ने कहा की पानी का छिड़काव दिन में दो बार किया जा रहे, जिससे लोगों को वायु प्रदूषण से बचाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...