नगर परिषद क्षेत्र में पार्क नहीं रहने से बच्चों को हो रही परेशानी
सहरसा, मई 19 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में अब तक एक भी सार्वजनिक पार्क का निर्माण नहीं होने से बच्चों एवं अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में बच्चों के खेलने एवं लोगों के टहलने के लिए किसी प्रकार की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों में निराशा देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद बनने के बाद भी शहर में पार्क जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। बच्चों को खेलने के लिए सड़कों या खाली मैदानों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं सुबह एवं शाम टहलने वाले लोगों को भी उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता है।अभिभावकों ने नगर परिषद प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से नगर क्षेत्र में जल्द पार्क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.