नगर परिषद को मिला डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स, अब सुरक्षित रखा जा सकेगा पार्थिव शरीर
पूर्णिया, मई 12 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद को सामाजिक सहयोग के तहत डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराया गया है। अब सड़क दुर्घटना अथवा अन्य परिस्थितियों में मृत व्यक्तियों के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखा जा सकेगा। जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-15 स्थित हनुमान चौक निवासी स्व. राजकुमार साहा के पुत्र निशांत कुमार एवं उनकी माता ने नगर परिषद कसबा को डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स भेंट किया। उन्होंने बताया कि पिता के मृत्यु भोज पर खर्च करने के बजाय सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति कुमारी छाया ने कहा कि समाज में मृत्यु भोज पर अधिक खर्च करने की बजाय यदि लोग सामाजिक कार्यों में योगदान दें तो यह एक सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में डेड बॉडी फ्रीजर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.