गुड़गांव, अप्रैल 29 -- सोहना, नरेश कुमार। शहर को साफ-सुथरा रखने वाले नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए बुधवार को स्थानीय नागरिक अस्पताल में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में परिषद में तैनात सभी 181 सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गहनता से जांच की गई। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान सभी कर्मचारी पूरी तरह से स्वस्थ (फिट) पाए गए। यह स्वास्थ्य जांच शिविर हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, पंचकूला के विशेष आह्वान पर लगाया गया था। सफाई कर्मचारियों को अपने काम के दौरान रोजाना मलमूत्र, भयंकर दुर्गंध और कूड़े-कचरे के बीच रहना पड़ता है। इस दूषित वातावरण का सीधा और बुरा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने के कारण हर साल लगभग 10 फीसदी सफाई कर्मचारी...