नगर परिषद के वार्ड चार में मुख्य सड़क पर जलजमाव के विरोध में नागरिक गोलबंद
बगहा, जून 22 -- नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड चार की मुख्य सड़क पर महीनों से जलजमाव के विरोध में स्थानीय नागरिकों का गुस्सा रविवार को उबल पड़ा। स्थानीय नागरिक राजकिशोर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाया तथा सभापति व कार्यपालक अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी की। नागरिकों ने कहा कि वार्ड के मुख्य सड़क के निर्माण में अनियमितता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि महज 5-6 महीने पहले इस पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है। किंतु जेई व संवेदक द्वारा सड़क का निर्माण नाली से नीचे किया गया है। इसके कारण मुख्य सड़क पर दो से तीन फीट पानी का जल जमाव हमेशा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों तथा शहरी व ग्रामीण विकास मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.