किशनगंज, फरवरी 28 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र में निर्मित यात्री शेडों के निर्माण में सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी (डीएम) द्वारा गठित दो सदस्यीय टीम इस मामले की पड़ताल कर रही है। टीम में सहायक कोषागार पदाधिकारी नौशाद आलम तथा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता शामिल हैं। इधर, नगर परिषद किशनगंज के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद व झूठा बताया है। क्या है मामला? नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए यात्री शेडों की लागत को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता आबिद, निवासी रूईधासा (किशनगंज), ने आरोप लगाया है कि एक यात्री शेड के निर्माण पर 13 लाख 98 हजार 300 रुपये खर्च दिखाया गया है, जबकि वास्तविक लागत 3 से 4 लाख रुपये के बीच होन...