भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज चार की खबर नगर परिषद के मुख्य द्वार से अफसरो ने हटवाया अतिक्रमण मिट्टी के बर्तन बेचने वालों की झुग्गियां साफ करायी गयी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई, खुले आसमान के नीचे बेच रहे सामान समय रहते नहीं हटे तो लगेगा जुर्माना, नप के ईओ का सख्त निर्देश जारी भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के नगर परिषद परिसर के मुख्य द्वार पर लंबे समय से जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दुकानदारों की झुग्गी-झोपडियों को हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम ने मुख्य द्वार के पास बने अस्थायी ढांचे को पूरी तरह साफ कर दिया। हालांकि, कार्रवाई के बाद भी कई विक्रेता अपने मिट्टी के बर्तनों को मौके पर ही रखकर खुले आसमान के नीचे ब...