खगडि़या, दिसम्बर 15 -- खगड़िया। नगर परिषद कार्यालय में स्थापित नेम प्लेट पर अब तक के सभी सभापतियों के नाम दर्ज किए जाएंगे। जिससे संस्था के इतिहास, योगदान और लोकतांत्रिक परंपरा को समुचित सम्मान मिल सकेगा। इस निर्णय को नगर परिषद की गरिमा, पारदर्शिता और समावेशी सोच को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि अब तक नगर परिषद के नेम प्लेट पर केवल दो पूर्व सभापतियों के नाम ही अंकित थे, जबकि नगर परिषद जैसी संवैधानिक संस्था अनेक जनप्रतिनिधियों की सेवा, संघर्ष और योगदान से विकसित हुई है। लंबे समय से यह महसूस किया जा रहा था कि संस्था के इतिहास में योगदान देने वाले सभी सभापतियों को समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए। अब यह पहल उसी भावना को साकार करती दिख रही है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने अपने शपथ ग्रहण के समय ही इस विषय को प्राथमिकता देते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.