हाजीपुर, जून 8 -- बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के द्वारा जारी अधिसूचना एवं विभागीय निर्देश के आलोक में बनी लालगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक सोमवार 8 जून को सभापति कंचन कुमार साह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपसभापति संतोष कुमार साथ ही चयनित नए सदस्यों बच्चा बाबू राय, मनीष कुमार सिंह एवं रंजीत कुमार ने बैठक में लाए गए सभी विषयों पर आपत्ति जताते हुए खारिज कर दिया। यह भी पढ़ें- नगर परिषद के नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की हुई बैठकबैठक के विषय बैठक के पहले बिंदु पिछले 10 मार्च को सशक्त स्थायी समिति के लिए गए निर्णय को सभापति ने संपुष्टि के लिए लाया। जिस पर उपसभापति सहित अन्य तीन सदस्यों ने आपत्ति जताई और संपुष्ट नहीं किया। उसी तरह बचे डस्टबिन को नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र में बंटवाने पर भी आपत्ति जताई...