नगर परिषद के दावों की खुली पोल, वार्ड 24 में सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी
लखीसराय, मई 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी दावों और भारी भरकम बजट के बावजूद नगर परिषद क्षेत्र इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता और गंदगी के आकंठ दलदल में डूबा हुआ है। कागजी घोड़ों पर सवार नगर परिषद प्रशासन हर महीने शहर को चमकाने के नाम पर लाखों रुपये की सरकारी राशि पानी की तरह बहा रहा है लेकिन धरातल पर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। ताजा मामला वार्ड संख्या 24 का है जहां मुख्य नाला पूरी तरह जाम हो गया है होने के कारण नाले का बदबूदार और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते स्थानीय निवासियों राहगीरों और स्कूली छात्र छात्राओं का जीना मुहाल हो गया है। नाले का पानी सड़क पर जमा होने से पूरी सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुकी है। स्थानीय लोगों को घरों से निकलते ही इस गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.