जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के कर्मचारियों ने शनिवार को नाली साफ करने के दौरान कचरे को सड़क पर छोड़ दिया। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में जाने के रास्ते पर ही कचरा रखा है। सड़क पर कचरा होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद से की है। बताया जाता है कि शनिवार को बारिश के दौरान नाला जाम होने से पानी बोरापट्टी के कई घर में घुस गया था। वार्ड पार्षद की पहल से नगर परिषद ने नाली की सफाई कराई थी लेकिन नाला जाम पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.