कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोहर कुमार उर्फ बाबूराम ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे वे अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यपालक पदाधिकारी अंकित कुमार गुप्ता, सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा और लेमांशु कुमार ने उन्हें बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए पेयजल की समस्या से निपटने के लिए खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशानी न हो। उन्होंने अपने वार्ड के मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस आशा, उम्मीद और विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें चुना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.