छपरा, अप्रैल 30 -- परसा,एक संवाददाता।सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या व सभापति राजकुमार गुड्डू पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में गुरुवार को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शोकसभा व शांति सभा आयोजित की गई।घटना को लेकर कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में गहरा रोष देखा गया।शांति सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इसके बाद घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक तंत्र पर हमला बताया गया।सभा में बिहार सरकार से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को भयमुक्त वातावरण में कार्य करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज ईओ की हत्या पर नवीनगर में शोक सभा ईओ रजनीश कुमार सहित कई वार्ड ...