देवघर, मार्च 14 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर नगर परिषद से नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि मधुपुर शहर में साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, नगर परिषद में व्याप्त अनियमितता, ट्रैफिक की समस्या, बच्चों के लिए पार्क, खेल मैदान की कमी, सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार के रख-रखाव की व्यवस्था करना मेरी प्राथमिकता में है। इन समस्याओं को निपटाने के लिए बोर्ड की बैठक के पहले नगर परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, अभियंता, कर्मचारियों के साथ अलग-अलग समीक्षा बैठक करूंगी। अधिकारी और कर्मचारियों को सर्वप्रथम अपने कार्यशैली में सुधार के लिए कहा जाएगा। क्योंकि नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली से जनता काफी आहत है। जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, साफ- सफाई, चापाकल मरम्मती, ठेकेदारी में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.