पूर्णिया, नवम्बर 24 -- कसबा, एक संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर के विकास कार्यों की समीक्षा और आगे की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने की। इस अवसर पर कसबा के नव निर्वाचित विधायक नितेश कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक शुरू होने से पहले मुख्य पार्षद कुमारी छाया, उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार सहित सभी वार्ड पार्षदों ने नव निर्वाचित विधायक को बुके देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस एवं कार्यपालक पदाधिकारी महेश कुमार, दीपक कुमार सहित नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। बोर्ड में आवास, सड़क, नाला और जलजमाव से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाने और बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने के मुद्दे को भी प्रमुखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.