धनबाद, मई 23 -- पंचेत, प्रतिनिधि। चिरकुंडा नगर परिषद के ईओ कार्यालय में शुक्रवार की शाम को बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कई विकास योजनाओं को पारित किया गया। पार्षदों ने कहा कि कार्यालय सभागार काफी जर्जर स्थिति में है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जल्द मरम्मत कराई जाए। भवन की जल्द मरम्मत कार्य शुरु कराने की बात हुई। मानसून को देखते हुए शहर के नालों की साफ-सफाई बरसात से पहले कराने की बात कही गई। जैम पोर्टल से अब तक की गई खरीदारी का लेखा-जोखा बोर्ड के समक्ष रखी जाए। दस फीसदी होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी को रोकने के लिए नगर विकास विभाग को पत्र लिखा जाएगा। यह भी पढ़ें- कोपा नपं की बैठक में विकास कार्यों के लिए हुए कई निर्णय अभी तक नगर परिषद के द्वारा विभिन्न मदों में किए गए खर्च व आय को सबके समक्ष रखा जाए, ताकि नगर परिषद के क्रियाकलाप में पारदर्शित...