गोड्डा, अप्रैल 28 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि। गोड्डा शहर में नगर परिषद द्वारा असनबनी चौक से बिजली ऑफिस तक नाले की सफाई के लिए जेसीबी मशीन चलाए जाने से कई दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई के दौरान कई जगह नाले के स्लैब टूट गए और दुकानों के सामने गड्ढे बन गए, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित है और कारोबार ठप पड़ गया है। कुछ दुकानदार अपने खर्चे पर रास्ता ठीक कराने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द मलबा हटाने, रास्ता चालू कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है।जब इस मामले में वार्ड पार्षद से बात की गई तो उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.