भभुआ, अप्रैल 22 -- शहर में छापेमारी के दौरान 10 दुकानदारों पर लगाया 18 हजार जुर्माना बोले ईओ, अभियान जारी रहेगा, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 90 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 दुकानदारों पर कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, इसके बावजूद कुछ दुकानदार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक का चलन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान निरंतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.