भभुआ, फरवरी 17 -- भभुआ। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व पथों से नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन का फोकस सब्जी मंडी रोड पर रहा। इस पथ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी जाम में नहीं फंसे इसलिए इस पथ से अतिक्रमण हटवाया गया। इसकी पुष्टि कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने की और बताया कि शहर के कई जगहों पर चालान काटकर अतिक्रमण करनेवाले दुकानदानों से जुमाना वसूला गया। फोटो- 17 फरवरी भभुआ- 20 कैप्शन- शहर के सब्जी मंडी रोड में मंगलवार को नप के अधिकारियों व पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान जुटी लोगों की भीड़। आरोपित को पकड़कर भिजवाया न्यायिक हिरासत में भभुआ। मोहनिया समेकित जांच चेक पोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 26.280 लीटर शराब के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया है। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार 45 वर्ष...