जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने पहली बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष रखा और तत्काल समाधान की मांग की। नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान ने कहा कि जुगसलाई को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिदिन कचरा उठाव होना चाहिए और सप्लाई से पूर्व पानी की अच्छी तरह से फिल्टर आवश्यक है। वार्ड पार्षद सत्यनारायण अग्रवाल ने क्षेत्र से दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक मोड और चौराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने पर जोर दिया। इसके अलावा अन्य वार्ड पार्षद ने भी गंदगी और सड़क जाम से की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग रखी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...