मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- कांटी। नगर परिषद के वार्ड एक व 14 में 38 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का विधायक अजीत कुमार और सभापति दिलीप कुमार ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि नगर परिषद का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता में है। वार्ड 14, 15 समेत अन्य वार्डों में पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त कराने व प्रावि तिवारी टोला के जर्जर भवन की शीघ्र मरम्मत को लेकर अधिकारियों से बात की गई है। मौके पर उपसभापति अजय गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...