बक्सर, मई 8 -- छानबीन भुगतान के सवाल पर आरोपित की लेखापाल के साथ हुई थी कहासुनी राशि उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर आरोपित हुआ था आगबबूला डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल से मारपीट व धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक गिरफ्तारी की खबर नहीं है। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार नगर परिषद कार्यों की सच्चाई डुमरांव नगर परिषद में पिछले वर्ष विभागीय के नाम पर करोड़ों रुपये का कार्य हुआ है। विभागीय कार्य की हकीकत यह है कि इसमें संवेदक जेई होते हैं। उनके नाम कार्य का आवंटन होता है। लेकिन, धरातल पर कार्य कोई और कराता है। नप के लगभग सभी कार्यों में यही खेल हुआ है। कार्य पूरा होने के बाद भी कई संवेदकों का ...