बिहारशरीफ, मार्च 11 -- फोटो : राजगीर कर्मी-राजगीर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्साकर्मी। राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की। ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य शारीरिक जांच सहित विभिन्न आवश्यक परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने सफाई कर्मियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा स्वच्छता और सुरक्षा के उपायों का पालन करने की सलाह दी। काम के दौरान मास्क, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों के उपयोग पर विशेष बल दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके स...