गोड्डा, मार्च 28 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला गोड्डा नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों का है, जहां गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने करीब दस दुकानों को निशाना बनाते हुए बिजली के तार काट लिए। घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों के सामने बिजली के तारों को काट लिया। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के अंदर लगे बिजली के सभी तार कटे हुए हैं। अचानक इस तरह की घटना देखकर दुकानदार स्तब्ध रह गए और तुरंत आसपास के अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.