नगर परिषद कर्मियों ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
देवघर, जून 22 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू के निर्देशानुसार शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर चांदमारी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र पंडित के द्वारा उपस्थित पदाधिकारी और कर्मियों को योग सिखाया गया। जीवन में योग कितना आवश्यक और फलदायक है उसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संदेश दिया कि हम सभी नगरवासी योग को अपनाकर अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं। जिससे भविष्य में होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में नगर परिषद मधुपुर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालगढ़, चांदमारी के कई पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर नगर परिषद ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित नगर मिशन प्रबंधक विजय कुमार ने आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.