देवघर, मार्च 14 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद ऋषभ भारद्वाज नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। किसान भवन में चुनाव पदाधिकारी द्वारा दो व्यक्तियों को नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने का फॉर्म दिया गया। वार्ड पार्षद ऋषभ भारद्वाज प्रस्तावक के साथ अपना नामांकन कर दिया। जबकि वार्ड पार्षद रमेश दास को प्रस्तावक नहीं मिला। इसके बाद ऋषभ भारद्वाज निर्विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋषभ भारद्वाज ने कहा वार्ड नंबर 22 समेत शहरी क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञ और अभिभूत हूं। मधुपुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर मुझे निर्विरोध चुनने के लिए सभी सम्मानित वार्ड पार्षदों और मधुपुर की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार देता हूं। विशेष आभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.