गुमला, जनवरी 22 -- गुमला संवाददाता नगर परिषद आम निर्वाचन-2026 के सफल,निष्पक्ष व सुचारु संचालन को लेकर गुरूवार को गुमला अनुमंडल कार्यालय में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 10 मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। जिन्हें आगे मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षकों को मतदान केंद्र पर समय से पहुंचने,मतदान सामग्री के सही उपयोग, मतदाताओं की पहचान, मतदान प्रक्रिया के संचालन, मतदान समाप्ति के बाद आवश्यक औपचारिकताओं एवं अभिलेख संधारण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी दी गई।सत्र के दौरान निर्वाचन से जुड़े नियमों,आचार संहिता,मतदान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.