नगर परिषद अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
गढ़वा, मार्च 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में आयोजित समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव ने गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी सहित सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर सभागार में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अध्यक्ष और नवनिर्वाचित पार्षद मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य न केवल प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन है, बल्कि शहर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.