लोहरदगा, फरवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। आदिवासी समन्वय समिति लोहरदगा के सदस्यों ने डीसी के नाम ज्ञापन सौंपते हुये नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार आरती कुमारी की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष अरविंद उरांव की ओर से दिए सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आरती कुमारी ने नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है और अपने जाति प्रमाण पत्र में स्वयं को अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्शाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उम्मीदवार ने गैर-आदिवासी (मुस्लिम युवक) से प्रेम विवाह किया है तथा अपने पति और ससुराल से संबंधित तथ्यों को नामांकन के दौरान छिपाया है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि उम्मीदवार के दो बच्चों के नाम मुस्लिम परंपरा से जुड़े बताए जा रहे हैं। आदिवासी समन्वय समिति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट...