चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। आगामी त्योहारों को लेकर मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष विजय साव भी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने पुरानी बस्ती, दंदासाई, बड़ा बाजार, पंडित हाता, झुमका मोहल्ला, कुम्भा टोली सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। त्योहार को देखते हुए रामनवमी अखाड़ों, जुलूस मार्गों, छठ घाट, चैती दुर्गा पूजा समितियों और ईद से पूर्व की तैयारियों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने सड़क पर झूल रहे बिजली तार, डीटीएच और जियो फाइबर के तारों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.